भागलपुर: पूर्व रेलवे के मालदा रेलमंडल की रेलवे सुरक्षा बल ने एक बार फिर से रेलयात्रियों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए एक सफल अभियान चलाया, जिसमें यात्रियों के सामान की चोरी में संलिप्त व्यक्तियों को पकड़ा गया तथा बड़ी मात्रा में संदिग्ध चोरी के सोने चाँदी के आभूषण एवं नकदी बरामद की गई। जहां मालदा रेलमंडल के मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में, मालदा मंडल की आरपीएफ टीम के द्वारा रेलवे परिसरों एवं ट्रेनों में अपराध की रोकथाम तथा यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी एवं विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। जहां ऑपरेशन यात्री सुरक्षा एवं ऑपरेशन अमानत के अंतर्गत तथा आशिम कुमार कुल्लू, मंडल सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ, मालदा के पर्यवेक्षण में, आरपीएफ, जीआरपी एवं सीआईबी की संयुक्त टीम द्वारा भागलपुर स्टेशन में समन्वित अभियान चलाया गया। उधर यह अभियान दिनांक 19.03.2026 को यात्रियों से सोना, चाँदी एवं मोबाइल चोरी की घटनाओं से संबंधित विशेष सूचना के आधार पर चलाया गया। जहां भागलपुर रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान जब ट्रेन संख्या 13071 हावड़ा जमालपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफॉर्म संख्या 4 पर पहुंची, तब आरपीएफ एवं जीआरपी की टीम द्वारा कोच संख्या एस 7 में सघन जांच की गई, जहां दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। जहां व्यक्तिगत तलाशी एवं आगे की जांच के दौरान आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई, जिसमें एक कटर ब्लेड, सोने जैसे लॉकेट एवं एक मोबाइल फोन एक व्यक्ति से तथा एक सोने जैसा लॉकेट दूसरे व्यक्ति से बरामद किया गया। आगे प्राप्त सूचनाओं के आधार पर एक संदिग्ध स्थान पर तलाशी अभियान चलाया गया, जिसके दौरान बड़ी मात्रा में संदिग्ध चोरी की संपत्ति बरामद की गई। उधर बरामद सभी सामान में सोने जैसे आभूषण जैसे कंगन, चेन, लॉकेट, मंगलसूत्र, झुमके, नथ, अंगूठियां आदि (विभिन्न वजन में बड़ी मात्रा में), चांदी जैसे आभूषण जैसे पायल, चेन, कंगन, सिक्के, अंगूठियां आदि, एक पीतल का कंगन तथा विदेशी एवं भारतीय मुद्रा शामिल हैं। जहां बरामद सभी संपत्ति का कुल अनुमानित मूल्य लगभग ₹1 करोड़ है। वही पकड़े गए व्यक्तियों एवं बरामद सामग्री को आगे की आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारियों को सुपुर्द कर दिया गया है तथा अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। जहां यह सफल अभियान मालदा रेलमंडल की आरपीएफ टीम के द्वारा रेलयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा रेलवे परिसरों एवं ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु की जा रही सतत निगरानी, प्रभावी खुफिया सूचना संकलन एवं समन्वित कार्रवाई को दर्शाता है। वही रेलयात्रियों से अनुरोध है कि वे सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी रेलवे कर्मचारी, आरपीएफ कर्मियों या रेल मदद प्लेटफॉर्म के माध्यम से दें।









