कांड्रा में विशेष वाहन जांच अभियान : 45,800 रुपये का ऑन द स्पॉट फाइन वसूला गया

SHARE:

Aditypur : जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो के नेतृत्व में गुरुवार को कांड्रा चौक पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान में यातायात पुलिस के अधिकारी व जवान भी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। अभियान के दौरान सड़क से गुजरने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों की गहनता से जांच की गई।

जांच के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने वाहनों के इंश्योरेंस, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (PUC), फिटनेस सर्टिफिकेट, परमिट समेत अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। जिन वाहन चालकों के दस्तावेज अधूरे या अद्यतित नहीं मिले, उनके विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए मौके पर ही कुल 45,800 रुपये का ऑन द स्पॉट फाइन वसूला गया।

इस विशेष अभियान का प्रमुख उद्देश्य सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करना, नियमों के अनुपालन को बढ़ावा देना और वाहन चालकों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था।

जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने आवश्यक दस्तावेज अद्यतित रखें तथा यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें। इससे न केवल सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी, बल्कि सभी की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सकेगी।

Leave a Comment