सोयेब अख्तर बने बरहरवा बीएसके महाविद्यालय के एनएसयूआई अध्यक्ष

SHARE:

बरहरवा: प्रखंड क्षेत्र के मिर्जापुर ग्राम पंचायत निवासी सोयेब अख्तर को राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) द्वारा बीएसके महाविद्यालय, बरहरवा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में गुरुवार को सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के एनएसयूआई अध्यक्ष दीपक कुमार द्वारा नियुक्ति पत्र जारी किया गया। उधर सोयेब अख्तर पूर्व में कॉलेज महासचिव के रूप में कार्यरत रह चुके हैं और छात्रों के बीच उनकी मजबूत आवाज के लिए जाने जाते हैं। वही उन्होंने कई अवसरों पर छात्रों के मुद्दों को निडरता से कॉलेज और विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष उठाया है, जिसके परिणामस्वरूप छात्रों को कई मामलों में सफलता मिली है। जहां उनकी सक्रियता और सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण ने उन्हें क्षेत्र में चर्चा का विषय बनाया है। उधर नवनियुक्त अध्यक्ष सोयेब अख्तर ने कहा कि उन्हें दी गई इस जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा के साथ निभाऊंगा। वही एनएसयूआई के प्रति अपने प्रदेश, राष्ट्रीय और विश्वविद्यालय नेतृत्व के प्रति बेहतर कार्य करने का प्रयास करूंगा। वही छात्रों के हित में उसकी पहली प्राथमिकता होगी और उनकी समस्याओं का समाधान उसका प्रथम कर्तव्य रहेगा। जहां वो हमेशा छात्रों की मजबूत आवाज बनकर उनके साथ खड़ा रहेगा। आगे उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही कॉलेज इकाई का विस्तार किया जाएगा। उधर सोयेब अख्तर ने अपनी नियुक्ति पर पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, पाकुड़ विधायक निसात आलम, कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बरकत खान, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष बिनय उरांव, कांग्रेस सहकारिता विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष शाहनवाज नासिर, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष थॉमस रॉबर्ट, सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के एनएसयूआई अध्यक्ष दीपक कुमार सहित सभी शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। साथ ही, साथ उन्होंने अपने शिक्षकों, अभिभावकों, सहपाठियों और क्षेत्रवासियों को बधाई व शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया।

Leave a Comment