विधायक सोनाराम सिंकु ने कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए किया रवाना

SHARE:

Jagannathpur : विधायक सोनाराम सिंकु के सौजन्य से बुधवार को पीएम कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर की छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए जमशेदपुर रवाना किया गया।

विद्यालय परिसर में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान विधायक सोनाराम सिंकु ने हरी झंडी दिखाकर छात्राओं से भरी बस को रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर सीखने, नए अनुभव प्राप्त करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका कामिनी दुबे, प्रबंधन समिति अध्यक्ष पूनम देवी, सोमनाथ सिंकु, मथुरा लागुरी, राजू हेंब्रम, बबलु गोप, आफताब आलम, संतोष नाग, विजय नायक, रोशन पान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुरक्षित एवं सफल यात्रा की कामना की।

Leave a Comment