उधवा: प्रखंड क्षेत्र के तीन पंचायतों में सोमवार को सोशल ऑडिट का आयोजन किया गया। मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार के द्वारा वृद्ध तथा दिव्यांग पेंशन के सत्यापन हेतु प्रखंड क्षेत्र के तीन पंचायत भवनों पूर्वी उधवा, पश्चिमी उधवा व पश्चिमी उधवा दियारा पंचायत सचिवालय में सोशल ऑडिट किया गया। इस दौरान सोशल ऑडिट टीम के द्वारा लाभर्थियों का सत्यापन किया गया। इस मौके पर बीआरपी सुजान प्रमाणिक, माला कुमारी सगोरिका दास, पंचायत सचिव मोनिका मुर्मू, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक हारून रशीद, पंचायत सहायक किशोर कुमार शर्मा, ममता कुमारी, मुखिया दीपा देवी, रबबुल आलम, आजाद शेख, नूरेमा खातून, उदय मंडल सहित अन्य लोग मौजूद थे।









