मानगो में स्मार्ट मीटर के खिलाफ विधायक सरयू राय के प्रतिनिधि का अल्टीमेटम, 72 घंटे में मीटर नहीं हटे तो सड़क पर उतरेगी जनता

SHARE:

Jamshedpur : मानगो क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में अचानक भारी वृद्धि से स्थानीय residents में आक्रोश तेजी से बढ़ रहा है। लगातार शिकायतों के बावजूद समाधान न मिलने पर जनता अब आंदोलन के मूड में दिख रही है।

गुरुवार को विधायक सरयू राय के प्रतिनिधि पप्पू सिंह ने पूर्वी सिंहभूम बिजली वितरण प्रमंडल के महाप्रबंधक (GM) को एक कड़ा पत्र सौंपते हुए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया। पत्र में साफ कहा गया है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद मानगो के सैकड़ों उपभोक्ताओं का बिजली बिल कई गुना बढ़ गया है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर गंभीर असर पड़ा है।

पप्पू सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा मानगो की जनता अब इस लूट को और बर्दाश्त नहीं करेगी। 72 घंटे के अंदर सभी स्मार्ट मीटर नहीं हटाए गए और पुराने एनालॉग मीटर नहीं लगाए गए, तो जनता सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।”

उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में आगे स्मार्ट मीटर लगाने का पूरा विरोध किया जाएगा और पहले से लगाए गए मीटरों को तत्काल हटाना होगा।

अल्टीमेटम सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में प्रभावित उपभोक्ता मौजूद थे। अब मानगो की जनता की निगाहें बिजली विभाग के अगले कदम पर टिकी हैं कि 48 घंटे के भीतर विभाग क्या निर्णय लेता है।

इस मौके पर मुकेश सिंह, रौनक़, नीरज सिंह, बाला प्रसाद, ममता सिंह, अमृता मिश्रा, राजू सिंह, राज श्रीवास्तव, वीरू सिंह, वैभव सिंह, मंटू शर्मा, लालू गौड़, आज़ाद सिंह, छोटू कुमार, राजदीप कुमार समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment