Chaibasa : सेल गुवा बीएसएल में सोमवार को छह कर्मियों के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) सी. बी. कुमार ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के और स्वस्थ जीवन की कामना की।
सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों में अनूप कुमार नाग, कोंद्रो पुर्ति, सुरेंद्र बिरुआ, संतोष बाखला, बिनोद कुमार पांडे एवं मंगल सिंह पुर्ति शामिल हैं। इस अवसर पर सीजीएम सी. बी. कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि इन सभी कर्मियों ने अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ किया है तथा सेल गुवा की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति किसी कार्ययात्रा का अंत नहीं, बल्कि जीवन के एक नए, सकारात्मक और सक्रिय अध्याय की शुरुआत है।
वहीं सेवानिवृत्त कर्मियों ने भी सेल गुवा प्रबंधन, अधिकारियों और अपने सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां सेवा करने का अवसर मिलना उनके जीवन की एक बड़ी उपलब्धि रहा है।वोसम्मान समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें सेल गुवा के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।









