Jamshedpur : हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी सीतगोड़ा स्थित कांवरिया धाम मंदिर परिसर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के छठी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर कमेटी के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी देखने को मिली।
महोत्सव के अवसर पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष प्रस्तुति की गई। अनिल सिंह की टीम द्वारा सोहर गायन एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भंडारा का आयोजन किया गया, जहां सभी भक्तजनों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। लोगों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष अरुण सिंह, महामंत्री जितेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष जै एन चौधरी सहित उदय सिंह, सुनील सिंह, विक्की जी, राजू नाथ, राजकिशोर प्रसाद, सुबोध झा, रविराज दुबे, सुमित कुमार, बंशीधर महतो, पुरुषोत्तम राव, अरुण तिवारी, रजनी सिंह, राजकुमार सिंह, सत्येंद्र पंडित, अशोक सिंह, सुधाकर, पवन सिंह, सुधांशु कुमार और अशोक गुप्ता समेत कई सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला।









