श्री श्री कवरिया धाम मंदिर में फूलों की होली, हजारों भक्त हुए शामिल

SHARE:

Jamshedpur:शहर के श्री श्री कवरिया धाम मंदिर में हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस बार भी भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए फूलों की होली खेली गई, जिसने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश भी दिया।

मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। रंग-बिरंगे फूलों की वर्षा के बीच भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम में विकेश सहाय एंड टीम द्वारा मनमोहक होली गायन प्रस्तुत किया गया, जिसने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं शंकर एंड पार्टी ने आकर्षक झांकी पेश कर धार्मिक वातावरण को और जीवंत बना दिया।

फूलों की होली में हजारों भक्तों ने भाग लिया और आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ एक-दूसरे को पुष्प अर्पित कर होली की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, महामंत्री जितेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष जे.एन. चौधरी, सुनील सिंह सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

फूलों की इस अनूठी होली ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि उत्सव केवल रंगों का नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भी प्रतीक है।

Leave a Comment