Chaibasa : सारंडा क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय मारंगपोगा, हातनाबुरू और होलगहुली में सोमवार को छात्रों के बीच पोशाक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड बीआरपी शिल्पा विश्वकर्मा और संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक ने संयुक्त रूप से कक्षा 1 से 5 तक के कुल 100 विद्यार्थियों के बीच पोशाक वितरित किए।
इस अवसर पर सीआरसी श्रीमती शिल्पा विश्वकर्मा ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों के बीच पोशाक वितरण का उद्देश्य उन्हें विद्यालय आने के लिए प्रोत्साहित करना और सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना है। उन्होंने छात्रों से नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील की।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक नलकंठ महतो ने बताया कि विभागीय आदेशानुसार विद्यालय में नामांकित सभी छात्रों के बीच पोशाक का वितरण किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान सीआरपी ललित महतो, विद्यालय शिक्षक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।मौके पर बच्चों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल देखा गया।









