सरयू राय ने उपायुक्त को पत्र लिखकर छठ महापर्व पर घाटों पर सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने का किया आग्रह

SHARE:

Jamshedpur : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को पत्र लिखकर आगामी छठ महापर्व के अवसर पर विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

सरयू राय ने पत्र में कहा कि घाटों तक पहुँच पथ का समतलीकरण, घाटों की साफ-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, गोताखोरों की व्यवस्था, पर्याप्त रोशनी, चेंजिंग रूम की व्यवस्था और नदी में डेंजर जोन चिन्हित करने जैसी आवश्यक व्यवस्थाएँ की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन व्यवस्थाओं से छठव्रतियों को सुरक्षित और सुविधाजनक अनुभव मिलेगा।

विधायक के प्रतिनिधियों एवं जनता दल (यू) के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न घाटों का भ्रमण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जमशेदपुर अक्षेस क्षेत्र, कदमा, शास्त्रीनगर, रामजनमनगर, ग्रीन पार्क, नील सरोवर, सोनारी सहित कई प्रमुख छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई।

सरयू राय ने मानगो के गोकुल नगर, पोस्ट ऑफिस लास्ट अनुकूल ठाकुर घाट, गौड़ बस्ती, वर्कस कॉलेज, साई सूरज आश्रम, शंकोसाई, श्यामनगर, चाणक्यपुरी कालोनी, गुरूद्वारा रोड अकाली घाट, बैकुंठनगर, पारडीह, लक्ष्मणनगर सहित कई घाटों पर भी उचित व्यवस्था कराने की मांग की।

सरयू राय ने पत्र की प्रतिलिपि उप नगर आयुक्त, मानगो नगर निगम और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति को भी दी है। उनका उद्देश्य है कि छठव्रतियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और पर्व उत्साह और सुरक्षा के साथ मनाया जा सके।

विधायक ने कहा कि इस प्रकार की अग्रिम व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने से न केवल श्रद्धालुओं की सुविधा होगी, बल्कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।

Leave a Comment