गृह रक्षा वाहिनी बहाली परीक्षा की तैयारियों का जायजा, 17 मार्च से बिरसा मुंडा स्टेडियम में होगी परीक्षा

SHARE:

Adityapur:आगामी गृह रक्षा वाहिनी बहाली परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मुकेश लूणायत ने संयुक्त रूप से बिरसा मुंडा स्टेडियम पहुंचकर शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया।

जिला प्रशासन के अनुसार गृह रक्षा वाहिनी की शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा 17 मार्च 2026 से बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने मैदान में चल रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समय पर पूरी कर ली जाएं।
अभ्यर्थियों के लिए विशेष सुविधाएं

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभ्यर्थियों के मार्गदर्शन और सुविधा के लिए सहायता केंद्र, चिकित्सा केंद्र तथा पंजीकरण केंद्र सहित आवश्यक स्टॉल स्थापित किए जाएं। इसके साथ ही मैदान परिसर में प्रमुख स्थानों पर स्पष्ट सूचना पट्ट और दिशा-निर्देश संबंधी साइनबोर्ड लगाए जाएं, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि परीक्षा केंद्र परिसर में केवल अभ्यर्थियों को ही निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रवेश की अनुमति दी जाए।

निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें