Adityapur:सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत गुदरी मार्केट स्थित एक पूजा सामग्री की दुकान में आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद पूरे बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
दुकान के मालिक कार्तिक सिंह मोदक ने बताया कि आग लगने की सूचना उन्हें देर से मिली। जब तक वे मौके पर पहुंचे और स्थिति को समझ पाते, तब तक आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया था।
दूसरी बार लगी आग
कार्तिक सिंह मोदक ने बताया कि यह दूसरी बार है जब उनकी दुकान में आग लगी है। इससे पहले भी इसी तरह की घटना में लाखों रुपए का नुकसान हो चुका है। लगातार दूसरी बार आग लगने से उन्होंने चिंता और आशंका व्यक्त की है।
दमकल की तत्परता से टली बड़ी दुर्घटनाआग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। पुलिस और दमकल विभाग की तत्परता के कारण आसपास की दुकानों को नुकसान होने से बचा लिया गया।
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। पुलिस और दमकल विभाग की तत्परता के कारण आसपास की दुकानों को नुकसान होने से बचा लिया गया।
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो पूरा बाजार इसकी चपेट में आ सकता था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।








