कपाली ओपी पुलिस की कार्रवाई : ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार,

SHARE:

सरायकेला-खरसावांकपाली ओपी पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ताज नगर निवासी सरफराज शेख के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के पास से 21 पुरिया ब्राउन शुगर (वजन 2.05 ग्राम) और 1350 रुपये नकद बरामद किया।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कपाली ओपी थाना क्षेत्र के रामू होटल के समीप ताज नगर इलाके में ब्राउन शुगर का अवैध कारोबार चल रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार बिन के नेतृत्व में एक विशेष दल गठित कर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान आरोपी सरफराज शेख को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।

छापेमारी दल में कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार, पुलिस अधिकारी अनीता सोरेन, बसीर खां, शाहिद समेत अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।

Leave a Comment