साकची गोलचक्कर में डिलीवरी बॉय को ट्रक ने कुचला, मौत

SHARE:

Jamshedpur:शहर के परसुडीह थाना क्षेत्र के हलुदबनी नामोटोला निवासी एक डिलीवरी बॉय की गुरुवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना साकची गोलचक्कर के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया।
मृतक की पहचान शुभ्र ज्योति नंदी के रूप में हुई है। वह परसुडीह थाना क्षेत्र के नामोटोला का रहने वाला था। शुभ्र आदित्यपुर की एक निजी कंपनी में पार्ट टाइम कार्य करता था और साथ ही ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी Zomato के लिए डिलीवरी का काम भी करता था।
बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात ड्यूटी से घर लौटते समय साकची गोलचक्कर के पास ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर अस्पताल और थाने में हंगामा किया। बताया जा रहा है कि शुभ्र अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और वाहन को जब्त कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार ट्रक का मालिक रांची का रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें