गिड्डू मॉल फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, एक पिस्तौल और स्कॉर्पियो बरामद

SHARE:

Jamshedpur : साकची थाना क्षेत्र में 31 मई की रात गिड्डू मॉल के पास हुए फायरिंग कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान मानगो निवासी आरिफ अली और आलमगीर खान के रूप में हुई है।



शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि फायरिंग की घटना के बाद सिटी डीएसपी सुनील कुमार चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने दोनों युवकों को पकड़ा।



पुलिस ने आरोपियों के पास से एक स्कॉर्पियो वाहन, एक पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि पैसों के लेन-देन को लेकर इनका ‘दानिश गुट’ से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में गुस्से में आकर आरोपियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया।



फिलहाल पुलिस अन्य संलिप्त व्यक्तियों की तलाश और घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है। साकची क्षेत्र में फायरिंग की यह घटना लोगों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता का विषय बन गई थी।

Leave a Comment