सेल गुवा अयस्क खान के कर्मी अनूप कुमार नाग ने रचा इतिहास

SHARE:

Guwa:सेल गुवा अयस्क खान के कर्मी अनूप कुमार नाग ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण से गुवा का नाम एक बार फिर राज्य स्तर पर रोशन किया है।
5वीं झारखंड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 13 से 14 दिसंबर तक जमशेदपुर के जे.आर.डी. टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया, जहां अनूप कुमार नाग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

प्रतियोगिता में अनूप कुमार नाग ने

शॉट पुट में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक,

जैवलिन थ्रो में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक,

तथा डिस्कस थ्रो में भी पहला स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की।


तीनों स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते अनूप कुमार नाग न केवल अपनी टीम के चैंपियन बने, बल्कि गुवा और सेल गुवा अयस्क खान के लिए भी गौरव का विषय बने।

सम्मान समारोह के दौरान उन्हें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के करकमलों से पदक प्रदान किया गया। इस उपलब्धि पर उनके सहकर्मियों, खेल प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें बधाइयां दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अनूप कुमार नाग की यह सफलता यह साबित करती है कि नौकरी के साथ खेल में भी उच्च मुकाम हासिल किया जा सकता है, बशर्ते लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत निरंतर।

Leave a Comment