सहचरी ग्रुप की अनूठी पहल: नक्सल प्रभावित लिपुंगा गांव के स्कूल में बच्चों संग बांटी शिक्षा और मुस्कान

SHARE:

Guwa:नक्सल प्रभावित क्षेत्र लिपुंगा गांव स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय इचागुटू टू में बुधवार को सहचरी ग्रुप की महिलाओं ने सामाजिक संवेदना की मिसाल पेश की। विद्यालय परिसर में पठन-पाठन सामग्री के साथ बच्चों के लिए भोजन का वितरण किया गया, जिससे बच्चों में खासा उत्साह और आत्मीयता देखने को मिली।

कार्यक्रम के दौरान सहचरी ग्रुप की अध्यक्ष दीपा राय चौधरी ने बताया कि लिपुंगा गांव का यह वन स्कूल अब तक सीएसआर सूची में शामिल नहीं हो पाया है, जिसके कारण आज भी कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। उन्होंने कहा कि घोर नक्सल प्रभावित इलाके में होने के बावजूद शिक्षक और ग्रामीण निरंतर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं, जो सराहनीय है।
उन्होंने आगे कहा कि बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने और शिक्षा के प्रति उनकी रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से सहचरी ग्रुप ने यह पहल की है और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

इस अवसर पर सहचरी ग्रुप की सदस्य सुजाता दास, गोपा राय चौधरी, पूजा घोष, सोनाली कांजीलाल, सुष्मिता बोस, सेवली विश्वास, उमा चक्रवर्ती, सुषमा गुहा, रूबी सिन्हा, शुभ्रा दत्ता और पिंकी केसरी उपस्थित रहीं। सभी ने बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Comment