‘रिवाह बाय तनिष्क’ का ‘मैथिली’ कलेक्शन लॉन्च, मधुबनी कला से सजी दुल्हनों के लिए खास पेशकश

SHARE:

Jamshedpur : अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर Tanishq के वेडिंग ज्वेलरी ब्रांड ‘रिवाह बाय तनिष्क’ ने अपना नया ब्राइडल कलेक्शन ‘मैथिली’ लॉन्च किया है। यह कलेक्शन मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक मधुबनी कला की खूबसूरती को आधुनिक डिजाइन के साथ प्रस्तुत करता है।

इस विशेष कलेक्शन में कमल, मोर और मछली जैसे पारंपरिक मिथिला रूपांकनों को सोने के आभूषणों में बेहद बारीकी से उकेरा गया है। 18 कैरेट सोने से तैयार इन आभूषणों में फिलीग्री और रवा कारीगरी के साथ मॉडर्न डिजाइन का आकर्षक संगम देखने को मिलता है।

कलेक्शन में चोकर, हार, झुमके और नथिया जैसे ब्राइडल ज्वेलरी पीस शामिल हैं, जो दुल्हन के संपूर्ण श्रृंगार को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। इसके अलावा पारंपरिक ‘चूड़ामणि’ को नए अंदाज में पेंडेंट के रूप में भी प्रस्तुत किया गया है। कलेक्शन की एक खास आकर्षण ‘मॉड्यूलर मांग टीका’ है, जिसे अलग-अलग स्टाइल में पहना जा सकता है।

इस कलेक्शन का चेहरा जानी-मानी अभिनेत्री Akshara Singh हैं, जो आधुनिक और आत्मविश्वासी ‘मैथिली’ दुल्हन की पहचान को दर्शाती हैं।

लॉन्च के मौके पर Titan Company Limited के आरबीएच ईस्ट शाह गौरव कृष्ण ने कहा कि बिहार और झारखंड की महिलाएं अपनी परंपराओं को गर्व के साथ संजोती हैं और ‘मैथिली’ कलेक्शन उसी भावना का उत्सव है।

वहीं अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने इसे अपने लिए खास अनुभव बताते हुए कहा कि यह कलेक्शन ‘मैथिली’ महिला की शक्ति, शालीनता और सांस्कृतिक पहचान को खूबसूरती से दर्शाता है।

कलेक्शन की डिजाइन हेड गरिमा माहेश्वरी के अनुसार, इसे तैयार करने में मिथिला की पारंपरिक कला और स्थानीय कारीगरों से प्रेरणा ली गई है, जिसे आधुनिक ज्वेलरी डिजाइन में ढाला गया है।

कंपनी ने 10 अप्रैल से विशेष ऑफर्स भी पेश किए हैं, जिनमें हर खरीदारी पर सोने का सिक्का मुफ्त, डायमंड वैल्यू पर 20% तक की छूट और पुराने सोने पर 100% एक्सचेंज वैल्यू शामिल है।

Leave a Comment

और पढ़ें