Jamshedpur:स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी आशुतोष राय ने टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सिन्हा न सिर्फ एक दूरदर्शी प्रशासक थे, बल्कि व्यक्तिगत जीवन में बेहद विनम्र और सहयोगी स्वभाव के धनी थे।
आशुतोष राय ने भावुक होते हुए कहा कि “ऋतुराज जी मेरे लिए अभिभावक समान थे। वे हमेशा निजी संबंधों को सम्मान देते थे और जरूरत पड़ने पर मदद को तत्पर रहते थे।”
उन्होंने बताया कि सिन्हा जमशेदपुर के विकास को लेकर लगातार सक्रिय रहते थे। शहर में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, बुनियादी ढाँचे को सुदृढ़ बनाने और जनहित से जुड़े कार्यों के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण पहल की थी।
राय ने कहा कि उनके असामयिक निधन से न सिर्फ उद्योग जगत को, बल्कि शहर के विकास कार्यों को भी गहरा आघात पहुँचेगा। “ऐसे कर्मयोगी का जाना अपूरणीय क्षति है,” उन्होंने कहा।









