Jamshedpur : नवयुवक संघ मणिपुर, मनोहरपुर के तत्वावधान में आर.सी. कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता 28, 29 एवं 30 दिसंबर 2025 को आयोजित होगी, जिसमें क्षेत्र की प्रतिभाशाली फुटबॉल टीमें अपने खेल का दमखम दिखाएंगी।
आयोजकों के अनुसार, टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग की 32 टीमें तथा महिला वर्ग की 4 टीमें हिस्सा लेंगी। पुरुष वर्ग के लिए प्रवेश शुल्क ₹5,500 और महिला वर्ग के लिए ₹2,500 निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 30 दिसंबर 2025 को खेला जाएगा।
पुरुष वर्ग – पुरस्कार राशि:
प्रथम: ₹1,00,000 + कप + जर्सी
द्वितीय: ₹70,000 + कप + जर्सी
तृतीय: ₹30,000 + कप + जर्सी
चतुर्थ: ₹25,000 + कप + जर्सी
महिला वर्ग – पुरस्कार:
प्रथम: ₹7,000 + कप
द्वितीय: ₹5,000 + कप
इसके अतिरिक्त पुरुष वर्ग में मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज एवं सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर जैसे व्यक्तिगत पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि पश्चिमी सिंहभूम की सांसद श्रीमती जोबा माझी होंगी। कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत यादव, मुखिया पूजा कुजूर (मनोहरपुर पूर्व) तथा मनोहरपुर विधायक जगत माझी की उपस्थिति भी प्रस्तावित है।
आयोजकों ने क्षेत्र के खेलप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। टूर्नामेंट से संबंधित जानकारी के लिए संजय समद से संपर्क किया जा सकता है: 9570144575, 8292345286।









