रंकणी माता मंदिर का 28वां वार्षिक समारोह 23 मार्च को, तैयारियां अंतिम चरण में

SHARE:

Jamshedpur : Rankini Mata Temple में 28वां वार्षिक समारोह 23 मार्च (सोमवार) को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। वर्ष 1998 में स्थापित इस मंदिर में होने वाले समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।

मंदिर समिति के अनुसार यह आयोजन प्रलब बाबा के नेतृत्व में संपन्न होगा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। भक्त अमित कालिंदी ने जानकारी दी कि स्थापना दिवस के अवसर पर सुबह करनडीह से 51 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बनाएगी।

इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी और श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण होगा। शाम के समय शंकरपुर से आई भजन मंडली द्वारा करीब दो घंटे तक भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।

आयोजकों ने टाटा-हाता मुख्य मार्ग स्थित प्रखंड कार्यालय के समीप खास महल करनडीह मंदिर प्रांगण में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

इस अवसर पर मंगल सिंह, जोहार साह, मिंटू लोहार, सागर लोहार, बिट्टू बावरी, राहुल सरदार, रंजन लोहार, गुरुचरण सोरेन, चेमो बोदरा और विश्राम देवदास सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

Leave a Comment