Jamshedpur : राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन की वर्गीय उपनिदेशक, साथ ही सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति की अध्यक्षा रानी गुप्ता ने 9 दिसंबर 2025 को अपने जन्मदिन को विशेष रूप से मनाया।
रानी गुप्ता ने इस अवसर पर अपनी संस्था की सहयोगियों के साथ पूर्वाहन दिनप्लेट स्थित काली मंदिर में विधिवत पूजा-अनुष्ठान किया। इसके पश्चात मंदिर परिसर में जरूरतमंद और बेसहारा महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण किया गया। यह परंपरा हर वर्ष रानी गुप्ता द्वारा अनाथ आश्रम, वृद्धाश्रम और बच्चों के बीच जाकर जरूरतमंदों की सहायता करने के रूप में निभाई जाती रही है।
इस मौके पर शहर के कई सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों, खिलाड़ियों और सहयोगी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे और रानी गुप्ता को जन्मदिन की बधाइयां देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में तारा देवी, सरोज देवी, माधुरी गुप्ता, अनीता गुप्ता, अनीता सिंह, लक्ष्मी कुमारी और सरोज गुप्ता सहित कई गणमान्य समाजसेवी उपस्थित रहे।
रानी गुप्ता का यह प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने के साथ-साथ जरूरतमंद महिलाओं को सम्मान और सहायता प्रदान करने का महत्वपूर्ण उदाहरण प्रस्तुत करता है।









