रांची। झारखंड की राजधानी रांची से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक एयर एम्बुलेंस विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान दिल्ली के लिए रवाना हुआ था, जिसमें कुल 7 लोग सवार बताए जा रहे हैं।
हादसे की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन, दमकल विभाग और एंबुलेंस सेवाएं मौके पर पहुंचीं और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। दुर्घटना स्थल को सुरक्षा घेरे में लेकर राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चलाया गया।
प्रशासन के अनुसार, फिलहाल हादसे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। तकनीकी खराबी या अन्य कारणों की जांच के लिए विमानन अधिकारियों द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। विमान में सवार लोगों की स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।
एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, वहीं एहतियातन कुछ उड़ानों पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।









