राजनगर में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

Seraikela:सरायकेला-खरसावाँ जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। थाना कांड संख्या 98/2025 के तहत की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने चोरी की गई विदेशी शराब की एक पूरी पेटी जब्त करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता सरायकेला निवासी ब्रजेश कुमार सिंह द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मनीष कुमार श्रीवास्तव (33 वर्ष), पिता महेंद्र श्रीवास्तव, निवासी दाईगुट्टू मानगो, थाना मानगो, जिला पूर्वी सिंहभूम को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से सिग्नेचर ब्रांड की 375 ml की 24 बोतलें बरामद की गईं, जिनकी बाजार कीमत लगभग ₹15,500 आंकी गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले में अन्य आरोपियों की पहचान की जा चुकी है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी जारी है। जल्द ही इस अवैध तस्करी नेटवर्क का पूरा भंडाफोड़ होने की उम्मीद जताई जा रही है।

छापेमारी दल में थाना प्रभारी चंदन कुमार, एएसआई खुशाल कुमार, एएसआई विवेकानंद प्रसाद सहित राजनगर थाना पुलिस बल के जवान शामिल थे।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें