बजट लोगों की आँखों में धूल झोंकने वाला, विकास को नहीं देगा गति : रघुवर दास

SHARE:

Jamshedpur : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Raghubar Das ने राज्य सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे “लोगों की आँखों में धूल झोंकने वाला बजट” करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह बजट न तो विकास को गति देगा और न ही आम आदमी की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में विभिन्न योजनाओं के नाम पर बड़ी-बड़ी राशियों के प्रावधान की घोषणा की गई है, लेकिन केवल धनराशि का प्रावधान कर देना ही किसी योजना की सफलता की कसौटी नहीं हो सकता। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या पिछली बार जिन योजनाओं के लिए भारी-भरकम राशि घोषित की गई थी, वह पूरी तरह खर्च हो पाई? क्या उन योजनाओं के लक्ष्यों की प्राप्ति हुई?

रघुवर दास ने कहा कि विकास केवल कागजों पर आवंटन से सुनिश्चित नहीं होता। असली चुनौती यह है कि आवंटित राशि का सही समय पर और पारदर्शी तरीके से क्रियान्वयन हो। यदि योजनाओं का लाभ धरातल तक नहीं पहुंचे, तो बजट घोषणाएं मात्र औपचारिकता बनकर रह जाती हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने बजट के माध्यम से गरीबों, आदिवासियों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के साथ छल किया है। विशेष रूप से युवाओं के रोजगार के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि बजट में रोजगार सृजन को लेकर कोई ठोस और स्पष्ट योजना पेश नहीं की गई है, जिससे युवाओं में निराशा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के युवाओं को उम्मीद थी कि सरकार नई नौकरियों, उद्योगों के विस्तार और कौशल विकास से जुड़ी ठोस घोषणाएं करेगी, लेकिन बजट में ऐसी कोई प्रभावी पहल नजर नहीं आती।

उन्होंने निष्कर्ष रूप में कहा कि यह बजट जनता के लिए घोर निराशाजनक है और सरकार को केवल घोषणाओं तक सीमित रहने के बजाय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर ध्यान देना चाहिए।

रातल पर उतारने के लिए क्या ठोस कदम उठाती है।

Leave a Comment