सदर अस्पताल चाईबासा के दूसरे गेट को फिर से खोलने को लेकर हुई जांच, प्रशिक्षु आईएएस ने किया भौतिक सत्यापन

SHARE:

Chaibasa : Sadar Hospital Chaibasa के बीएसएनएल ऑफिस की ओर स्थित दूसरे गेट को बंद किए जाने से उत्पन्न असुविधाओं के मामले में प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। जनहित में इस मुद्दे को उठाते हुए पश्चिम सिंहभूम जिला के कांग्रेस प्रवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता Trishanu Roy ने गुरुवार को उपायुक्त Chandan Kumar से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा था।

मामले पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने प्रशिक्षु आईएएस सह अनुमंडल पदाधिकारी चाईबासा Siddhant Kumar को जांच कर उचित कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके आलोक में शनिवार को उन्होंने सदर चाईबासा के अंचल अधिकारी Upendra Kumar तथा अस्पताल के उपाधीक्षक Dr Shivcharan Hasda की मौजूदगी में अस्पताल पहुंचकर भौतिक सत्यापन किया।

जांच के दौरान पाया गया कि बस स्टैंड रोड स्थित बीएसएनएल कार्यालय की ओर खुलने वाला यह गेट अचानक बंद कर दिए जाने से मरीजों, उनके परिजनों और तीमारदारों को अस्पताल आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से अस्पताल पहुंचने के लिए लोगों को अब लंबा चक्कर लगाकर मुख्य द्वार से प्रवेश करना पड़ रहा है।

इसके अलावा गेट बंद होने से बस स्टैंड रोड के आसपास स्थित छोटे दुकानदारों के व्यवसाय पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है। फल विक्रेता, दूध, चाय, बिस्किट तथा दैनिक उपयोग की वस्तुओं के विक्रेताओं के साथ-साथ छोटे होटल संचालकों के ग्राहकों में कमी आ गई है, क्योंकि अस्पताल आने वाले लोग पहले इन्हीं दुकानों से आवश्यक सामान खरीदते थे।

जांच के बाद Siddhant Kumar ने बताया कि पूर्व व्यवस्था को बहाल करते हुए अस्पताल के इस गेट को अस्थायी रूप से तत्काल खोलने तथा इसके समीप एक बड़ा स्थायी गेट स्थापित करने के प्रस्ताव के साथ अपनी अनुशंसा उपायुक्त को भेजी जाएगी। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से उक्त स्थल पर एक पुलिसकर्मी की प्रतिनियुक्ति का भी सुझाव दिया जाएगा।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि इससे मरीजों, उनके परिजनों और आम लोगों को सुविधा मिलेगी, साथ ही आसपास के छोटे दुकानदारों को भी अपने व्यवसाय को चलाने में राहत मिलेगी। इसके अतिरिक्त अस्पताल परिसर से जुड़ी अन्य मूलभूत समस्याओं पर भी प्रशासन द्वारा आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया गया।

इस दौरान मौके पर कांग्रेस जिला प्रवक्ता Trishanu Roy, चाईबासा चैंबर के उपाध्यक्ष Durgesh Khatri, अस्पताल प्रबंधक Ashish Kumar सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें