कीनन स्टेडियम में 2 से 15 फरवरी तक होगा मीडिया कप क्रिकेट 2026

SHARE:

Jamshedpur:प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर की ओर से पत्रकारों के बीच आपसी सौहार्द, खेल भावना और एकजुटता को मजबूत करने के उद्देश्य से मीडिया कप क्रिकेट 2026 का आयोजन आगामी 2 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक शहर के प्रतिष्ठित कीनन स्टेडियम में किया जाएगा। इस बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट को लेकर मीडिया जगत में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

आयोजन की तैयारियों को लेकर शनिवार को साकची स्थित प्रेस क्लब कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्लब के पदाधिकारियों के साथ-साथ शहर और अंचल के बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, जिम्मेदारियों के बंटवारे और समितियों के गठन पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए क्लब के मुख्य संरक्षक ब्रजभूषण सिंह ने कहा कि अनुशासन और आपसी एकजुटता के साथ कार्य करते हुए इस वर्ष मीडिया कप क्रिकेट को अब तक का सबसे बेहतर आयोजन बनाया जाना चाहिए। उन्होंने उपसमितियों के शीघ्र गठन और उनके बीच मजबूत समन्वय पर विशेष जोर दिया।

वहीं क्लब के संरक्षक आनंद कुमार ने सुझाव दिया कि उपसमितियों में सदस्यों की संख्या सीमित रखी जाए, ताकि निर्णय प्रक्रिया तेज और प्रभावी हो सके।
बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार जयेश ठाकर को स्पोर्ट्स कमेटी हेड तथा आदित्यनाथ झा को स्पोर्ट्स कमेटी सेक्रेटरी की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई। दोनों खेल पत्रकारों के सहयोग से स्पोर्ट्स कमेटी का विस्तार करेंगे।

इस अवसर पर महासचिव विनय पूर्ति ने क्लब का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जबकि कोषाध्यक्ष अजय महतो ने आय-व्यय का विस्तृत विवरण सदस्यों के समक्ष रखा।
बैठक में संरक्षक देवानंद सिंह, अरिंदम सिन्हा, राजेश कुमार लालदास, रामकंडेय मिश्रा, संदीप सवर्ण, देवाशीष चटर्जी, गोविंद पाठक सहित कई वरिष्ठ सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने को लेकर अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।

बैठक में पूर्व अध्यक्ष प्रशांत सिंह पुतुल के साथ राघवेंद्र, उमाशंकर दुबे, मो. अकबर, इंद्रजीत सिंह पिंटू, अभिजीत अधर्जी, मनोज सिंह, नीरज पराशर, सीएच राम मूर्ति, अजय शंकर, अरुण कुमार सिंह, नवीन कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, प्रभंजन कुमार, रॉकी कुमार, सुनील शर्मा, चाणक्य, राम शंकर, परमेश्वर साव, जावेद आलम, कांग्रेस महतो, तनवीर सरताज समेत बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

मीडिया कप क्रिकेट 2026 को लेकर पत्रकारों में उत्साह चरम पर है और यह आयोजन एक बार फिर खेल के माध्यम से पत्रकारिता जगत को एक मंच पर लाने का कार्य करेगा।

Leave a Comment