सरायकेला-खरसावां में अफीम की अवैध खेती रोकने के लिए “प्री-कल्टीवेशन ड्राइव” अभियान शुरू

SHARE:

Adityapur : जिले में अफीम की अवैध खेती पर रोक लगाने के उद्देश्य से “प्री-कल्टीवेशन ड्राइव” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ग्रामीणों को अफीम की खेती के दुष्प्रभावों और कानूनी परिणामों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि अफीम की अवैध खेती न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह समाज, परिवार और युवाओं के भविष्य के लिए भी हानिकारक है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अफीम की खेती छोड़कर वैकल्पिक फसलों को अपनाएं।

वहीं, पुलिस अधीक्षक मुकेश लूणायत ने बताया कि अफीम की अवैध खेती में संलिप्त पाए जाने पर 20 वर्ष तक के कारावास का प्रावधान है। अभियान के दौरान किसानों को वैकल्पिक फसलों के बीज वितरित किए गए और सरकारी योजनाओं के तहत परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया।

Leave a Comment