Jamshedpur:आस्था, कला और संस्कृति का संगम—प्रवीण सेवा संस्थान, श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, आदित्यपुर—ने इस वर्ष के दुर्गा पूजा पर्व में जमशेदपुरवासियों का दिल जीत लिया। द टाइम्स ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित ‘दुर्गे देवी नमस्तुते अवार्ड 2025’ में इस पंडाल को शहर का सर्वश्रेष्ठ पूजा पंडाल घोषित किया गया।
बिष्टूपुर स्थित श्रीलेदर्स में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में द टाइम्स ऑफ इंडिया के संपादक बप्पा मजूमदार ने समिति के प्रेस प्रभारी एवं ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह के आप्त सचिव सुनील गुप्ता को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
दो श्रेणियों में प्रथम स्थान
प्रवीण सेवा संस्थान को दो श्रेणियों में प्रथम स्थान मिला —
ऑनलाइन पसंद श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ पूजा पंडाल
जजों की थीम श्रेणी में प्रथम स्थान
“उदयपुर का महल” बना आकर्षण का केंद्र
इस वर्ष का थीम “राजस्थान के उदयपुर का महल” रहा, जिसने भव्यता और परंपरा का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। आकर्षक स्थापत्य, रंगीन रोशनी और राजस्थानी लोक-भावना से सुसज्जित यह पंडाल शहर का केंद्र बिंदु बना रहा।
मारवाड़ी समाज ने इस थीम को अपने गौरव का प्रतीक बताया।
इस अवसर पर समिति के संरक्षक पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह को भी प्रतीक चिन्ह देकर विशेष सम्मान दिया गया।
सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा—
“यह पंडाल न केवल कलात्मक दृष्टि से अद्वितीय है, बल्कि समाज को एक नई दिशा देने वाला प्रयास भी है।”
जजों की टीम में रहे प्रतिष्ठित नाम
पंडाल चयन समिति में
डॉ. जय भादुड़ी (चाइल्ड स्पेशलिस्ट)
श्रीकांत नायक (डायरेक्टर, केपीएस स्कूल)
सुमन प्रसाद (प्रसिद्ध कलाकार)
शामिल थे, जिन्होंने थीम, सजावट और जनसहभागिता के आधार पर मूल्यांकन किया।
‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ का शहरव्यापी अभियान
द टाइम्स ऑफ इंडिया ने इस वर्ष जमशेदपुर में दुर्गा पूजा पंडालों को लेकर विशेष अभियान चलाया, जिसमें सैकड़ों पंडालों का सर्वेक्षण किया गया।
मैनेजमेंट, थीम, स्वच्छता और श्रद्धालु जुड़ाव के आधार पर प्रवीण सेवा संस्थान, आदित्यपुर को नंबर वन पंडाल घोषित किया गया।
टीमवर्क और आस्था की जीत
पुरस्कार प्राप्त करते हुए सुनील गुप्ता ने कहा —
“यह सम्मान हमारे हर सदस्य और भक्तों की आस्था, मेहनत और टीमवर्क का परिणाम है। हमने पूरे दिल से मां दुर्गा की सेवा को ही अपना उद्देश्य बनाया।”









