Adityapur : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) रांची के निर्देश पर विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल आदित्यपुर-1 और आदित्यपुर-2, गम्हरिया में 8 नवंबर (शनिवार) को उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान हेतु एक विशेष कैम्प आयोजित किया जाएगा।
यह कैम्प पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक चलेगा। इस दौरान उपभोक्ताओं की विभिन्न विद्युत संबंधी समस्याओं का निपटारा किया जाएगा। कैम्प में विशेष रूप से निम्नलिखित कार्य किए जाएंगे —
प्रतिभूति राशि (Security Deposit) का अद्यतन
मोबाइल नंबर का बिलिंग डाटा बेस में अपडेट
नया विद्युत संबंध (New Connection)
बिजली बिल (विपत्र) में सुधार
खराब मीटर का प्रतिस्थापन
विभागीय अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी बिजली संबंधी समस्याओं का समय पर समाधान कराएं।









