Potka News : पोटका में चार लैंम्पस और एक धूमकुड़िया भवन का विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास, किसानों और संस्कृति को मिलेगा लाभ

SHARE:

Jamshedpur : पोटका प्रखंड के रसूनचोपा, हेंसड़ा, जामदा और गंगाडीह गांव में शुक्रवार को चार लैंम्पस भवन तथा चाकड़ी गांव में धूमकुड़िया भवन निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास पोटका विधायक संजीव सरदार द्वारा किया गया। विधायक ने सभी योजनाओं का शिलान्यास पारंपरिक तरीके से नारियल फोड़कर किया। ये योजनाएं सहकारी विकास परिषद एवं कल्याण विभाग के सहयोग से स्वीकृत की गई हैं।



किसानों के लिए लैंम्पस भवन बनेगा वरदान – विधायक संजीव सरदार
शिलान्यास उपरांत आयोजित जनसभा में विधायक सरदार ने कहा, “लैंम्पस भवनों के निर्माण से किसान आत्मनिर्भर बनेंगे, वे सहकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपनी कृषि व्यवस्था को सशक्त बना सकेंगे।” उन्होंने आगे कहा कि झारखंड सरकार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में ग्रामीण विकास और आदिवासी संस्कृति के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।



धूमकुड़िया भवन: संस्कृति और सामाजिक समरसता का प्रतीक
विधायक ने कहा, “धूमकुड़िया भवन केवल एक संरचना नहीं, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक पहचान को सहेजने वाला सामाजिक केंद्र बनेगा। यह नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं और सभ्यता से जोड़ने का माध्यम होगा।”



शिलान्यास स्थलों पर ग्रामीणों ने विधायक संजीव सरदार का पारंपरिक नृत्य और भव्य स्वागत कर आभार जताया। लोगों ने इन विकास योजनाओं को क्षेत्र की विकास गाथा में मील का पत्थर बताया। मौके पर मुख्य रूप से जिला सहकारिता पदाधिकारी आशा टोप्पो, पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो, मुखिया कार्तिक मुर्मू, बबलू चौधरी, पूर्व मुखिया सुबोध सरदार, समेत बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Comment