Jamshedpur:लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर तैयारियों का जायजा लेने रविवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने बर्मामाइंस क्षेत्र के विभिन्न कृत्रिम छठ घाटों का निरीक्षण किया। विधायक ने स्थानीय जनता और छठ पूजा समितियों के सदस्यों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और घाटों पर हो रही दिक्कतों से अवगत हुईं।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि—
“छठ पूजा में व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी को भी असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।”
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घाटों पर साफ-सफाई, समय पर जल आपूर्ति, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम जैसी सुविधाएं समय रहते पूरी की जाएं।
विधायक ने भरोसा जताया कि पूर्वी विधानसभा के सभी छठ घाटों पर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी ताकि श्रद्धालु निर्बाध रूप से पूजा-अर्चना कर सकें।
निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी, भाजपा बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सागर राय, रितेश झा, सत्येंद्र रजक समेत अनेक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।









