बरहरवा थाना क्षेत्र की पुलिस ने चार चोरी की मोटरसाइकिल किया बरामद, एक आरोपी हुआ गिरफ्तार

SHARE:

बरहरवा: बरहरवा थाना क्षेत्र की पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक सदस्य को गुरुवार को चोरी की 4 मोटरसाइकिल के साथ पकड़ने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। जहां इस मामले की जानकारी प्रेसवार्ता के माध्यम से देते हुए पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया की थाना क्षेत्र के रामनगर गाँव में लगने वाले साप्ताहिक हाट से बुधवार शाम 5 बजे मोटरसाइकिल चोरी करने के प्रयास के दौरान ग्रामीणों के एक युवक को रंगेहाथ पकड़ लिया जहां इसकी जानकारी पुलिस को देने के बाद मौके पर पुलिस घटनास्थल पहुंची। उधर पूछताछ में युवक ने अपना नाम मिस्टर शेख पिता मैरुल शेख घर बालूग्राम उधवा दियारा क्षेत्र का रहने वाला बताया। जहां पुलिस द्वारा पूछताछ में युवक ने बताया कि 16 सितंबर को बरहरवा थाना क्षेत्र के तेतुलियाँ गाँव स्थित बड़ा पुल के पास से एक हौंडा कंपनी का सीडी 125 मोटरसाइकिल संख्या जेएच 18 एच 2497 को अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर चोरी करने की बात स्वीकार किया जिसके पास उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की कुल चार मोटरसाइकिल जब्त किया हैं जिसमें 3 स्प्लेंडर पल्स व एक एचएफ पल्स की बाईक शामिल है। आगे गिरफ्तार किए गए आरोपी युवक ने बताया कि वे लोग अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा, लिट्टीपाड़ा, हिरणपुर, दुर्गापुर, बरहेट व रांगा थाना क्षेत्रों से बाईकों की चोरी करने के बाद उसे साहिबगंज व पश्चिम बंगाल के मालदा के आसपास के इलाकों में बेच दिया करते थे। इस छापेमारी दल में बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह, पुअनि अनिल यादव, सअनि रफीक अंसारी, धर्मेन्द्र कुमार पासवान, जलेन्दर कुमार रजक सहित अन्य पुलिस जवान शामिल थे।

Leave a Comment