Adityapur : गम्हरिया प्रखंड के बोलाईडीह स्थित आदर्शनगर के पीडीएस डीलर प्रदीप ठाकुर पर खाद्यान्न की कालाबाजारी और वितरण में अनियमितता के गंभीर आरोप लगे हैं।
स्थानीय उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया है कि पिछले तीन महीनों से उन्हें पूरा राशन नहीं दिया जा रहा है, जबकि डीलर द्वारा विभागीय गोदाम से सौ प्रतिशत खाद्यान्न का उठाव किया जा चुका है।
आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में मात्र 43.44 प्रतिशत, अगस्त में 46 प्रतिशत और सितंबर में 60 प्रतिशत ही वितरण किया गया है।
उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि डीलर ने अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर फर्जी तरीके से अंत्योदय कार्ड बनवाए हैं, जिससे सरकारी अनाज का गलत उपयोग किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब गड़बड़ी के प्रमाण सामने आ चुके हैं, तो अब तक विभागीय स्तर पर कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया गया है?
स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो वे प्रखंड मुख्यालय में प्रदर्शन करेंगे।









