Jamshedpur:कड़ाके की ठंड से जूझ रहे जरूरतमंदों के लिए पत्रकार एकता मंच कोल्हान ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए एक सराहनीय पहल की। बृहस्पतिवार को जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत उत्तरी किताडीह एवं पश्चिमी कीताडीह पंचायत के जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन कीताडीह सरना मार्शल क्लब भवन में किया गया, जहां ठंड से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान पत्रकार एकता मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वयं जरूरतमंदों को कंबल प्रदान कर मानवीय संवेदना का परिचय दिया।
इस अवसर पर मंच के ट्रस्टी सह संरक्षक अन्वेष अंबष्ट, ट्रस्टी सह सलाहकार दीपक कुमार, संरक्षक गोविंदा पति, महासचिव सुनील पांडे, कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत सिंह राजपूत, कोल्हान प्रभारी दशरथ प्रधान, आईटी सेल प्रभारी दीपक महतो, संगठन सचिव मो. शहजादा खान, वरीय सदस्य शहजादा खान, सह सचिव बलराम पांडा, सह मीडिया प्रभारी राकेश पात्रों, आईटी सेल सह प्रभारी गुणाधर गोप, सलाहकार बृजकिशोर ठाकुर, मनोरंजन सिन्हा, संजय सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
वहीं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों में उत्तरी कीताडीह पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मी बोदरा, पश्चिमी कीताडीह पंचायत समिति सदस्य द्रोपदी मुंडा, वार्ड सदस्य आशा ईचागट्टू, गुड़िया पात्रो तथा समाजसेवी सरस्वती सामंत की भी सक्रिय भागीदारी रही।
पत्रकार एकता मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि मंच आगे भी समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के लिए इस तरह के सामाजिक कार्य करता रहेगा। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और मुस्कान साफ दिखाई दी।









