Jharkhand cricket : परवेज़ खान का भव्य स्वागत, झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के नव-निर्वाचित सदस्य को हिंद एकता संस्था ने किया सम्मानित

SHARE:

Jamshedpur : झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के हाल ही में संपन्न चुनाव में धातकीडीह निवासी परवेज़ खान ने कमेटी मेंबर पद पर विजय प्राप्त की। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में आज हिंद एकता सामाजिक संस्था की ओर से संस्था की अध्यक्ष सिमरन भाटिया के नेतृत्व में परवेज़ खान के आवास पर पहुंचकर उनका सम्मान किया गया।



संस्था की टीम ने उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान खेल जगत में भविष्य की योजनाओं और युवाओं को क्रिकेट से जोड़ने की दिशा में सार्थक चर्चा भी हुई। परवेज़ खान ने कहा कि वह झारखंड में क्रिकेट के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और युवा प्रतिभाओं को मंच देने हेतु लगातार प्रयासरत रहेंगे।



अध्यक्ष सिमरन भाटिया ने कहा कि परवेज़ खान की जीत न सिर्फ क्षेत्र के लिए गौरव की बात है, बल्कि इससे युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर संस्था के प्रमुख सदस्य सुखविंदर सिंह, नवनीत सिंह, सोमनाथ साहू, मोहित, आलोक शर्मा, जस्सू सिंह, प्रीतम समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment