साहिबगंज: हावड़ा रेलमंडल के गुमानी रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी के डीजल इंजन से बीते दिनों अज्ञात अपराधियों ने 2000 लीटर डीजल की चोरी कर ली थी। जहां उक्त चोरी की बड़ी वारदात सामने आने के बाद रेलवे के वरीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। जहां इस चोरी मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पाकुड़ आरपीएफ की टीम ने 11 जुलाई 25 को कांड संख्या 05/25 दर्ज करते हुए क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। उधर पाकुड़ आरपीएफ की टीम ने मालगाड़ी के इंजन से 2000 लीटर डीजल चोरी करने वाले आरोपी एनामुल शेख उम्र 49 वर्ष पिता स्व. अवैधुर शेख घर चकपाड़ा थाना कोटालपोखर, जियाउल शेख उम्र 34 वर्ष पिता स्व. इकरामुल शेख घर दरियापुर थाना कोटालपोखर एवं सफीकुल इस्लाम उम्र 39 वर्ष पिता स्व. अताउर रहमान घर चकपाड़ा थाना कोटालपोखर को गिरफ्तार करने के बाद सोमवार दोपहर 3 बजे मेडिकल जांच करवाने के लिए सदर अस्पताल लेकर आई। जहां सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने बारी बारी से तीनों आरोपियों का मेडिकल जांच किया जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वही मामले को लेकर पाकुड़ आरपीएफ की टीम ने बताया कि गुमानी रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी का 2000 लीटर डीजल चोरी करने वाले 2 आरोपी एवं 1 आरोपी जिसने उन लोगों से डीजल खरीदा था उसे गिरफ्तार किया है। वही चोरी किए गए 2000 लीटर डीजल में से पाकुड़ आरपीएफ की टीम ने 360 लीटर डीजल भी बरामद किया है।









