Jamshedpur : झारखंड बंगभाषी समन्वय समिति की एक अहम बैठक साकची स्थित कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से नई कमिटी को अंतिम रूप दिया गया।
नई कार्यकारिणी में विकास मुखर्जी को अध्यक्ष चुना गया है। कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नेपाल चंद्र दास (ग्रामीण) और परेश कुमार नंदी (शहर) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपाध्यक्ष पद पर अरुण दासगुप्ता, गोबिंद मुखर्जी, तरुण कुमार आदक, पूर्वी घोष और बनश्री सरकार को शामिल किया गया है।
वहीं संदीप सिन्हा चौधरी को महासचिव नियुक्त किया गया है। सह-सचिव के रूप में उदय सोम, प्रद्युत घटवारी, आशीष मंडल, सोमा घोष और सुलेखा डे को जिम्मेदारी दी गई है। सांस्कृतिक सचिव का दायित्व सौमी सेन बोस को सौंपा गया है।
मीडिया प्रभारी के रूप में चित्रदीप भट्टाचार्य को नियुक्त किया गया है, जबकि आर्थिक नियंत्रक एवं योजनाकार की भूमिका संजय कुमार बागची निभाएंगे। कोषाध्यक्ष पद पर दिलीप महतो और सह-कोषाध्यक्ष के रूप में दिलीप चटर्जी को चुना गया है।
इसके अलावा पोटका विधानसभा प्रभारी के रूप में रवींद्रनाथ दास तथा बहरागोड़ा एवं घाटशिला विधानसभा प्रभारी के रूप में प्रद्युत कुमार घटवारी को जिम्मेदारी दी गई है।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में तरुण बोस, दीपिका बनर्जी, अनुप कुमार दास, परितोष बोस, अरूप कुमार चौधरी, पंपा गांगुली, गणेश प्रसाद दास, सुप्रिया माईती, अभिषेक सिंह, शिल्पी सिंह और प्रसेंजीत बड़ुआ को शामिल किया गया है।








