नेता जी सुभाष मेडिकल कॉलेज, आदित्यपुर में एमबीबीएस छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

Adityapur : नेता जी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में नए शैक्षणिक सत्र के लिए सोमवार को एमबीबीएस छात्रों का ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ हुई।

इस मौके पर कोर कमिटी के सदस्यों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कुलाधीपति मदन मोहन सिंह, एमडी विभा सिंह, रजिस्ट्रार नागेंद्र सिंह, डॉ. आर.एन. शर्मा, डॉ. एन.के. सिन्हा, डॉ. के.एन. सिंह, कोर कमिटी के सदस्य मृतुंजय कुमार झा, अरुण कुमार, ज्योति, लक्ष्मी, तंवीर आलम सहित बड़ी संख्या में मेडिकल छात्र, डॉक्टर एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।


कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने छात्रों को शिक्षा और सेवा के प्रति समर्पण का संदेश दिया। डॉ. के.एन. सिंह ने कहा कि “किसी की जिंदगी बचाना सबसे बड़ा पुण्य है।” रजिस्ट्रार नागेंद्र सिंह ने कहा कि “घर जाकर चार लोगों को धन्यवाद करना न भूलें — भगवान, गुरु, मोटिवेटर और अपने माता-पिता को।” वहीं, एमडी विभा सिंह ने कहा कि “नेता जी सुभाष परिवार 24 घंटे छात्रों के साथ खड़ा रहेगा और हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।”


कुलाधीपति मदन मोहन सिंह ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि “डॉक्टर बनने की राह संघर्षपूर्ण होती है, लेकिन संघर्ष करने वालों की हार कभी नहीं होती।” उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना की प्रेरणा उन्हें अपने बच्चों से मिली। उन्होंने कहा कि “छात्रों को किसी तरह की समस्या होने पर उसका समाधान मात्र आधे घंटे में किया जाएगा। मैं यहां पिता और मां दोनों की भूमिका निभाऊंगा।” उन्होंने यह भी घोषणा की कि अगले वर्ष से कॉलेज में पीजी कोर्स की शुरुआत की जाएगी।



कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और शुभकामना संदेशों के साथ हुआ। सभी अतिथियों ने इस कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और भविष्य में भी इसी तरह के सार्थक एवं प्रेरणादायक आयोजन करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment