राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2025: BACET में “नवाचार के माध्यम से सतत भविष्य को सशक्त बनाना” विषय पर हुआ भव्य आयोजन


जमशेदपुर, 11 मई 2025: बी. ए. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (BACET), जमशेदपुर में शनिवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2025 पर विविध तकनीकी व शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन अत्यंत उत्साह और प्रेरणा के साथ संपन्न हुआ। इस वर्ष की थीम नवाचार के माध्यम से सतत भविष्य को सशक्त बनाना रही, जो तकनीकी प्रगति के साथ-साथ पर्यावरणीय संतुलन पर जोर देती है।

कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की प्राचार्य प्रभारी एवं ECE विभागाध्यक्ष डॉ. प्रत्यंचा प्रसाद के स्वागत भाषण से हुई। मुख्य अतिथि और कॉलेज के चेयरमैन डॉ. एस. के. सिंह ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के ऐतिहासिक संदर्भ, उसकी वर्तमान प्रासंगिकता और नवाचारों की भूमिका पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा, प्रौद्योगिकी आज केवल विकास का माध्यम नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी बन चुकी है। जलवायु संकट और संसाधनों की चुनौतियों के बीच नवाचार ही समाधान है। नवीकरणीय ऊर्जा, स्मार्ट लॉजिस्टिक्स, और अपशिष्ट प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में प्रगति से ही टिकाऊ भविष्य संभव है।

कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति में ऑपरेशन सिंदूर में ड्रोन तकनीक के प्रभावशाली उपयोग को एक वीडियो के माध्यम से दर्शाया गया, जिसे उपस्थित छात्रों और शिक्षकों ने सराहा।

प्रतियोगिताओं की झलक:
इस अवसर पर छात्रों के लिए कंप्यूटर टाइपिंग स्पीड टेस्ट और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्रों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

टाइपिंग प्रतियोगिता विजेता:

  • प्रथम स्थान: नज़रीन आरा (CSE, तृतीय सेमेस्टर)
  • द्वितीय स्थान: बाबुल हलदार (EEE, छठा सेमेस्टर)

कार्यक्रम का समापन CSE विभागाध्यक्ष श्री हिमाद्री भूषण महापात्र के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। आयोजन की सफलता में सभी विभागों के शिक्षकों और छात्रों की सक्रिय भागीदारी उल्लेखनीय रही।

[democracy id="1"]