Jamshedpur:कला की अभिव्यक्ति और सृजन की भावना को समर्पित संस्थान अन्विति द्वारा 6 से 9 नवंबर तक जमशेदपुर के मानगो स्थित फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में “नेशनल आर्ट कैंप” का आयोजन किया जा रहा है। यह चार दिवसीय शिविर देशभर के 25 प्रतिष्ठित कलाकारों को एक मंच पर लाएगा, जहां रचनात्मकता, संवाद और विविध कला शैलियों का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।
शिविर की क्यूरेटर और प्रख्यात चित्रकार मुक्ता गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय कला जगत में संवाद और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करना है। उद्घाटन समारोह 6 नवंबर की सुबह 11 बजे आयोजित होगा, जिसका शुभारंभ भारतीय वन सेवा की अधिकारी स्मिता पंकज करेंगी।
मुक्ता गुप्ता के साथ इस कला शिविर में देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले कलाकार —
अर. अखिलेश (भोपाल), रामानुज शेखर (रांची), जॉयदेव चटर्जी, बिप्लब रॉय, ओंकार सिंह (दिल्ली), अशोक कुमार मइती, कृष्णा महतो, कौशलश कुमार (असम), पब्लिक विश्वास, नरेंद्र कुमार (बक्सर), डॉ. मल्लिकार्जुन बगोडी (कलाबुर्गी), अनुप सिन्हा, संजय मजूमदार (कोलकाता), दिपांकर कर्माकर (रांची), रंजीत कुमार (बोकारो), एच. पी. मुखी, लालोन दत्ता, तपोन रॉय, सुनील मोदी (बोकारो), विषेन्द्र नारायण सिंह, प्रशांत त्रिपाठी (सहारनपुर), चंदन कुमार (मुज़फ़्फ़रपुर) और अल्बर्ट अशोक (कोलकाता) शामिल होंगे।
कार्यक्रम सोनरिया गेस्ट हाउस (रामदास भट्टा) और दयाल बिल्डर्स द्वारा प्रायोजित है। आयोजन को वन विभाग के डीएफओ सबा आलम अंसारी और जेआरजीके बैंक के रीजनल मैनेजर श्रीकांत कतारे का विशेष सहयोग प्राप्त है।
इस अवसर पर प्रतिभागी कलाकार न केवल अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे, बल्कि एक-दूसरे के अनुभवों और विचारों से भी सीखेंगे — यही इस “नेशनल आर्ट कैंप” की असली आत्मा होगी।









