Chandil:कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से खुंटी स्थित नरसिंह इस्पात लिमिटेड ने अपनी नियमित कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) गतिविधियों के तहत कंपनी परिसर में 700 कंबलों का वितरण किया। गुरुवार को आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक सविता महतो ने बतौर मुख्य अतिथि किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सविता महतो ने कहा कि बढ़ती ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण अत्यंत आवश्यक है, जिससे असहाय लोगों को ठंड से बचाव में मदद मिल सके। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ठंड से बचने के लिए कंबल का नियमित उपयोग करें। विधायक ने यह भी आश्वस्त किया कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में आगे भी जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण का कार्य जारी रहेगा।
कंबल पाकर महिलाओं, बुजुर्गों और पुरुषों के चेहरों पर संतोष और खुशी साफ झलकती रही। लाभार्थियों ने इस पहल के लिए नरसिंह इस्पात लिमिटेड और विधायक सविता महतो के प्रति आभार जताया।
इस अवसर पर चौका थाना प्रभारी सोनू कुमार, जिला परिषद सदस्य सविता मार्डी, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू, खूंटी पंचायत मुखिया सुखराम बेसरा, मुसरीबेरा ग्राम प्रधान ज्ञानचंद्र महतो, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, अर्जुन सिंह मुंडा, समर भुईयां, श्रीकांत महतो, राहुल वर्मा, आईआरएस एम सिंह, एचआर हेड अनुप कुमार साहू, हरे कृष्ण झा, लम्बोदर महतो, हरे कृष्ण रजक सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।









