Musabani : पारुलिया पंचायत अंतर्गत पारुलिया टोला तेलीमारा निवासी 50 वर्षीय लोधरो सबर का विगत दिनों बीमारी के कारण निधन हो गया। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के युवा विधायक सोमेश चंद्र सोरेन को अवगत कराया। इसके बाद विधायक के निर्देश पर अजजा उत्थान मंच के जिला अध्यक्ष लोबीन सबर, झामुमो नेता गौरांग माहली एवं पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार सोरेन मृतक के आवास पहुंचे।
प्रतिनिधिमंडल ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की और श्राद्ध कर्म के लिए चावल, दाल, आलू, तेल, मसाले सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। इस सहयोग से परिजनों को राहत मिली।
मौके पर मृतक की पत्नी सुनीता सबर, पुत्र अजय सबर, गांव के माझी गुरुवा सबर, वार्ड सदस्य दशरथ सबर, अजजा उत्थान मंच के जिला कोषाध्यक्ष भीमा सबर, प्रखंड अध्यक्ष मगड़ु सबर, फोगड़ा सबर, मोहन सबर, चक्र सबर, भीमसेन सबर, पीरु सबर सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा समय पर की गई सहायता से जरूरतमंद परिवार को संबल मिला है।









