Adityapur:जयप्रकाश उद्यान निवासी विजय कुमार ने अपनी पत्नी मुन्नी देवी के लापता होने की शिकायत आदित्यपुर थाना में दर्ज कराई है। परिवार के अनुसार, शनिवार, 6 दिसंबर 2025 को करीब 11:40 बजे मुन्नी देवी घर से निकली थीं और उसके बाद वापस नहीं लौटीं।
विजय कुमार ने बताया कि घर से निकलने से पहले मुन्नी देवी ने एक पत्र भी छोड़ा है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि “अगर मुझे कुछ होता है, तो उसकी जिम्मेदारी मेरी खुद की होगी। इसमें मेरे पति, बच्चों और पिता का कोई दोष नहीं होगा।”
इस पत्र ने परिवार और पुलिस दोनों की चिंता और बढ़ा दी है।
पहचान विवरण
चेहरा: गोरा
लंबाई: लगभग 5 फीट
बाल: कमर तक
पहनावा: लाल रंग का सलवार सूट
हाथ में: सिंपल चूड़ी
भाषा: मझपुरी/संगही
आदित्यपुर थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर मुन्नी देवी की खोज अभियान शुरू कर दिया है। आस-पास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
यदि किसी व्यक्ति को मुन्नी देवी के संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तत्काल आदित्यपुर थाना से संपर्क करने का अनुरोध किया गया है।









