पुजोत्सव में मुस्कान बाँटने की पहल – “मुखबई आलापचारिता” का सामाजिक अभियान

SHARE:

Jamshedpur : साहित्य और संस्कृति की सशक्त संवाहक संस्था “मुखबई आलापचारिता” अब सामाजिक सरोकारों में भी अपनी गहरी संवेदनशीलता दर्शा रही है। संस्था का स्पष्ट मानना है कि संस्कृति तभी पूर्ण होती है जब वह समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चले। इसी उद्देश्य के साथ संस्था ने दुर्गापूजा के पावन अवसर पर एक मानवीय पहल – “पूजो में नया कपड़ा” अभियान आरंभ किया है।

इस अभियान के अंतर्गत संस्था हर वर्ष आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों तक नए वस्त्र पहुंचाने का कार्य करती है, ताकि त्योहार की खुशियाँ केवल मंदिरों और मंडपों तक सीमित न रहें, बल्कि हर चेहरे पर मुस्कान बनकर झलकें। संस्था मानती है कि यदि हम अपनी क्षमता के अनुसार किसी के जीवन में थोड़ा भी उजाला ला सकें, तो वही सच्चा उत्सव है।

इस वर्ष भी संस्था एक नए गंतव्य की ओर अग्रसर है, जहाँ जरूरतमंदों के बीच नए वस्त्र वितरित किए जाएंगे। अभियान से संबंधित समस्त विवरण एक पोस्टर के माध्यम से साझा किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस मुहिम का हिस्सा बन सकें।

Leave a Comment