एमटीएमएच और टाटा स्टील फाउंडेशन की निवारक ऑन्कोलॉजी पहल, सामुदायिक स्तर पर कैंसर रोकथाम को बढ़ावा

SHARE:

Jamshedpur : विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल (एमटीएमएच) और टाटा स्टील फाउंडेशन ने निवारक ऑन्कोलॉजी को सशक्त बनाने की दिशा में एक व्यापक सामुदायिक पहल शुरू की है। इसका उद्देश्य कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और प्रारंभिक उपचार को समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाना है।

इस पहल के तहत ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग यूनिट के माध्यम से ओरल, सर्वाइकल और स्तन कैंसर की जांच की जा रही है। स्क्रीनिंग के दौरान प्रारंभिक स्तर पर संदिग्ध पाए गए मरीजों को पुष्टि जांच और उपचार के लिए एमटीएमएच रेफर किया जाता है।
बीते सप्ताहों में पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ ओडिशा के कलिंगानगर और मेरामंडली में भी कैंसर स्क्रीनिंग शिविरों का आयोजन किया गया, जिससे सैकड़ों लोगों को लाभ मिला। इसके साथ ही सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) जागरूकता एवं टीकाकरण अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत अब तक एक हजार से अधिक किशोरियों को वैक्सीन दी जा चुकी है।

रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट और आरएसबी फाउंडेशन जैसे सहयोगी संगठनों के साथ मिलकर यह पहल आगामी दो वर्षों तक मासिक आधार पर जारी रखी जाएगी। एमटीएमएच और टाटा स्टील फाउंडेशन का स्पष्ट उद्देश्य है कि कैंसर की रोकथाम और प्रारंभिक देखभाल सेवाएं उन समुदायों तक पहुंचें, जहां इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें