सांसद विद्युत वरण महतो ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री वितरित

SHARE:

जमशेदपुर, 19 जून 2025 — जमशेदपुर में लगातार हो रही मूसलधार बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। विशेष रूप से सोनारी मंडल के क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस संकट की घड़ी में क्षेत्रीय सांसद विद्युत वरण महतो ने आज सोनारी के बाढ़ प्रभावित इलाकों — बलराम बस्ती, बच्चा सिंह बस्ती, जाहिरा बस्ती, तिलोज्ञभट्टा — का दौरा किया और स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना।

स्थानीय लोगों से संवाद और राहत का आश्वासन

निरीक्षण के दौरान सांसद महतो ने बाढ़ से प्रभावित परिवारों की स्थिति की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि

“बाढ़ से प्रभावित हर व्यक्ति तक राहत पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। जिला प्रशासन से समन्वय बनाकर तेज़ी से राहत कार्य सुनिश्चित किए जाएंगे।”

सांसद के साथ सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार, भाजपा के जिला एवं प्रदेश पदाधिकारी, और अनेक कार्यकर्ता भी मौजूद थे। सभी ने मिलकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायज़ा लिया और जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री वितरित की।

राहत सामग्री का वितरण

भारतीय जनता पार्टी की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए खाद्य सामग्री, आवश्यक वस्तुएं और दैनिक उपयोग की चीजें वितरित की गईं। पार्टी ने यह सुनिश्चित किया कि कोई भी जरूरतमंद परिवार सहायता से वंचित न रहे।

प्रमुख नेता और कार्यकर्ता रहे सक्रिय

इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, जिला मीडिया सह प्रभारी अखिलेश सिंह, भाजयुमो प्रदेश संयोजक (रिसर्च एंड डेवलपमेंट) अभिषेक डे, मंडल महामंत्री नारायण प्रसाद, मंडल उपाध्यक्ष कृष्ण यादव और सत्येंद्र सिंह यादव, कोषाध्यक्ष विकास साहू, मंडल मंत्री रास बिहारी प्रसाद, मीडिया प्रभारी अभिषेक सिंह, भवन प्रभारी संजीत कुमार सिंह तथा अनिल कुमार, लक्ष्मण, दीपक घोष, रवि पोद्दार सहित अनेक कार्यकर्ता सहायता वितरण में सक्रिय भूमिका निभाते दिखे।

भारतीय जनता पार्टी, सोनारी मंडल की ओर से यह स्पष्ट किया गया कि पार्टी इस आपदा की घड़ी में पूरी तरह से जनसेवा के लिए समर्पित है और राहत कार्यों को तेजी से अंजाम देने हेतु लगातार प्रयासरत है।