MP Jamshedpur : सांसद बिद्युत बरण महतो के ससुर उमेश चन्द्र महतो का निधन, शोक की लहर

SHARE:

Jamshedpur: जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद बिद्युत बरण महतो के पूजनीय ससुर श्री उमेश चन्द्र महतो का सोमवार को निधन हो गया। वे लगभग 80 वर्ष के थे और पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका इलाज जमशेदपुर स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

उमेश चन्द्र महतो अपने सादगीपूर्ण जीवन, मिलनसार स्वभाव और समाज में सक्रिय भूमिका के लिए जाने जाते थे। परिवार और आसपास के लोगों के लिए वे एक मार्गदर्शक की तरह थे। उनके निधन की खबर मिलते ही घाटशिला और जमशेदपुर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
राजनीतिक, सामाजिक और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। शोक

संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए लोगों ने कहा कि यह क्षति केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए अपूरणीय है।
ईश्वर से प्रार्थना की जा रही है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Comment