Guwa। जगन्नाथपुर के विधायक एवं झारखंड विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के उपमुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु का जन्मदिन शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बड़े उत्साह के साथ मनाया। विधायक सिंकु ने अपनी धर्मपत्नी किसमिस सिंकु के साथ केक काटकर जश्न मनाया और शुभकामनाएं स्वीकार कीं।
कार्यक्रम में जगन्नाथपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ललित कुमार डोराईबुर, नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष मंजीत प्रधान समेत कई स्थानीय नेता, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। सभी ने विधायक को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी और उनके दीर्घायु एवं सफल जनसेवा की कामना की।
इस मौके पर विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि “जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही मुझे जनसेवा का अवसर मिला है। आगे भी मैं जनता की सेवा को ही अपना सर्वोच्च कर्तव्य मानूंगा।”
जन्मदिन समारोह में मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह कार्यक्रम कांग्रेस संगठन में एकता, उत्साह और आत्मीयता का प्रतीक बना।









